एसपी और कांग्रेस में भले ही गठबंधन हो गया हो लेकिन इनके प्रत्याशियों के बीच तल्खी अभी से दिखने लगी है। कानपुर के किदवई नगर से वर्तमान में कांग्रेस के विधायक अजय कपूर है लेकिन यहीं से एसपी प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया। गठबंधन के बावजूद पर्चा दाखिल करने के सवाल को ओम प्रकाश मिश्रा लगातार टालते रहे और अखिलेश सरकार की जय जयकार करते रहे।