फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor on Sheikh Hasina Death Penalty: शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जानें पर क्या बोले शशि थरूर?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 18 Nov 2025 05:52 PM IST

Shashi Tharoor on Sheikh Hasina Death Penalty: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनाई गई मौत की सजा मामले में देश-विदेश से बयान सामने आ रहे हैं। पड़ोसी देश भारत इस घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के बयान के बाद पूर्व राजनयिक और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी शेख हसीना को सुनाई गई सजा-ए-मौत पर प्रतिक्रिया दी है।

शेख हसीना को मृत्युदंड पर कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, 'घरेलू और विदेशी, दोनों ही स्तरों पर मैं मृत्युदंड में विश्वास नहीं करता।' मुकदमे के अभियुक्त या आरोपी की गैरहाजिरी में सुनाई गई सजा को लेकर थरूर ने कहा, 'किसी की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाना जहां किसी को अपना बचाव करने और खुद का पक्ष रखने का मौका ही नहीं मिलता और फिर आप मृत्युदंड की घोषणा कर देते हैं तो यह अनुचित लगता है।' थरूर ने कहा, यह बहुत परेशान करने वाला घटनाक्रम है।

बता दें कि, बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सोमवार को शेख हसीना को सजा-ए-मौत का फैसला सुनाया। ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराते हुए कहा कि वे अधिकतम सजा की हकदार हैं। न्यायाधिकरण ने शेख हसीना के सहयोगी रहे देश के तत्कालीन गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को भी मौत की सजा सुनाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें