फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई ये वजह

Mon, 02 Nov 2026 06:48 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनकी जांच की जा रही है। हालांकि, राहत की बात ये है कि उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानकों को स्थिर बताया है। अस्पताल प्रशासन ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। ऐसे में सवाल है कि फिलहाल शरद पवार की तबीयत कैसी है और डॉक्टरों ने क्या जानकारी दी है? आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें