फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार पर गिरी लोढ़ा कमेटी की गाज, एमसीए अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sun, 18 Dec 2016 12:13 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। शरद पवार ने शनिवार को मैनेजिंग कमेटी की आपतकालीन बैठक में इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट में सुधार के लिए बनी लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के दबाव को देखते हुए ही पवार ने इस्तीफ़ा दिया है। लोढ़ा कमेटी की एक अहम सिफारिश के मुताबिक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद को संभालने वाला शख्स 70 साल से ज्यादा उम्र का नहीं होना चाहिए। शरद पवार इस वक्त 76 साल के हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें