महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने शुक्रवार को वाराणसी में पीएम की नोटबंदी की घोषणा और उसके बाद हो रही कार्रवाई को एकतरफा और अविवेकपूर्ण बताया। निरुपम ने कहा कि लघु उद्योग बंद हो रहे हैं, किसान संकट में हैं, बुवाई न हो पाने से 80 फीसदी खेत खाली पड़े हैं। साथ ही संजय निरुपम ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बैंक खातों की जांच कराने की मांग उठाई।