बरेली जिला अस्पताल में आशाकर्मी के शौचालय इस्तेमाल करने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल जिला अस्पताल में आशा संगठन की अध्य्क्ष रामश्री शौचालय ढूंढते हुए बच्चा वार्ड में पहुंच गयी। यहां तैनात स्टॉफ नर्स ने उन्हें रोक दिया। इस बात को लेकर नर्स और आशाकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। आशाकर्मियों का आरोप है कि नर्स ने शौचालय इस्तेमाल करने के बदले दो सौ रुपये मांगे। विवाद के बाद उन्होंने सीएमएस और सीएम्ओ से इसकी शिकायत की है। आशा का कहना है कि उन्हें बाथरूम प्रयोग करने से मना किया जाता है।