फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJD Candidates List: तेजस्वी यादव ने छीन लिए नीतीश कुमार के भरोसेमंद वोटर्स!

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 21 Oct 2025 05:50 PM IST

इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद वोटर्स पर तेजस्वी यादव ने दांव खेला। आरजेडी ने चुनाव में 143 सीटों से अपने उम्मीदवारों को उतारा है. तेजस्वी यादव ने 24 महिलाओं को भी टिकट दिया है. आपको बता दें कि दूसरी किसी भी पार्टी ने इतनी महिला उम्मीदवारों पर दांव नहीं खेला है. बीजेपी ओर जेडीयू ने 13-13 महिलाओं को टिकट दिए हैं. वहीं विपक्षी महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की ओर से 60 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों में केवल पांच महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. आरजेडी की लिस्ट में सबसे अधिक 52 उम्मीदवार यादव जाति के हैं.  18 उम्मीदवार मुस्लिम हैं. 13 उम्मीदवार कुशवाहा हैं, 2 कुर्मी हैं. अगड़ी जाति के 16 उम्मीदवार हैं, इनमें 7 राजपूत, 6 भूमिहार और 3 ब्राह्मण शामिल हैं.  20 उम्मीदवार अनुसूचित जाति के हैं, इनमें 1 अनुसूचित जनजाति से है. कोइरी, कुर्मी, कुशवाहा के अलावा पिछड़ी एवं अत्यंत पिछड़ी जातियों के 21 उम्मीदवार हैं. इनमें चंद्रवंशी (कहार), नोनिया, तेली, मल्लाह जैसी जातियों को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है. तेजस्वी ने 'माई-बहिन' योजना के जरिए महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ देने का वादा किया है. तेजस्वी ने हर महिला को 2,500 रुपये देने का वादा किया है.

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें