कानपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हो गयी है।जिसके तहत प्रचार सामग्री और असलहे बरामद हुए।दरअसल इससे पहले मंगलवार को शहर के कई हिस्सों से पकड़े गए करीब 12 करोड़ रुपयों के बाद बुधवार सुबह से ही जगह जगह नाकेबंदी कर अभियान चलाया गया। इसमें सभी दलों की गाड़ियां पकड़ी गयीं और इसके अलावा प्रचार सामग्री और असलहों को जब्त किया गया।अब पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।