Ration Card News: राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। यूनिटों की ई-केवाईसी कराने के लिए शासन ने 90 दिन का समय बढ़ा दिया है। लखीमपुर खीरी जिले में 30 प्रतिशत से अधिक ई-केवाईसी का काम अधूरा है। ई-केवाईसी का समय बढ़ने पर उपभोक्ताओं के साथ ही अफसर और कोटेदारों को राहत मिली है।