कानपुर में सोमवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी पूरी तरह से लगी हुई हैं। शनिवार को केंद्रीय अद्यमिता राज्य मंत्री राजीव प्रताप रुडी रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर रुडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को पावर हब के तौर पर विकसित करने की योजना है और पीएम मोदी यहां कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी इस रैली में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे इसलिए यहां पर हेलीपैड का ट्रायल भी किया गया।