बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर से कांग्रेस को खूब कोसा। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार बताया। अमित शाह बोले कि महात्मा गांधी ने भी कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। आज देश आजाद है और लोग अपनी पार्टी चुनने के लिए आजाद हैं। फिलहाल मिशन 2019 को लेकर अमित शाह हरियाणा के दौरे पर हैं।