फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में पांच मिनट की चेतावनी पर उठा सफाई कर्मचारियों का धरना

Wed, 04 Jan 2017 07:12 PM IST
जेपी शर्मा, अमर उजाला टीवी/ ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर दो सप्ताह से चल रहे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन पुलिस की सख्ती के बाद खत्म हो गया। पुलिस की माने तो नियमितिकरण और वेतन बढ़ाने की मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन दिन-ब-दिन उग्र होता जा रहा था। प्रदर्शनकारियों के बर्ताव को देखकर कई थानों की पुलिस, पीएसी को मौके पर आना पड़ा। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से पांच मिनट के भीतर प्राधिकरण कार्यालय खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी। पुलिस की सख्ती के बाद आंदोलन खत्म हो गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें