वाराणसी में समाजवादी पार्टी समर्थकों ने बीजेपी प्रवक्ता और नेता प्रेम शुक्ल के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर जलाए। प्रेम शुक्ल ने एक टीवी शो के डिबेट के दौरान एसपी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे नाराज समाजवादियों ने प्रेम शुक्ल के खिलाफ प्रदर्शन किया।