पाकिस्तान ने अपने ही आम लोगों पर हवाई हमला किया है जिसमें मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत 30 की मौत हो गई है. चीन से मिले फाइटर जेट JF-17 से बम बरसाकर पाकिस्तान आर्मी ने करीब 23 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। खैबर पख्तूनख्वा की स्थानीय राज्य सरकार ने इसकी तीखी आलोचना की है। पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान से सटे खैबर पख्तूनख्वा सूबे में अपने ही नागरिकों पर भारी बमबारी की। ये बमबारी लड़ाकू विमानों के जरिए की गई, जिसमें आम लोगों को जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। इन हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 30 लोग मारे गए और कई दर्जन जख्मी हो गए। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर हवाई हमले क्यों किए। पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकवादियों को ठिकाने पर बम बरसाए हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रही हैं कि पाकिस्तान के इस हमले में करीब 4 गांव तबाह हो गए हैं। और कई लोगों की मौत हो गई है। इस वक्त सोशल मीडिया पर इस खबर से जुड़ी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा।