मुरादाबाद में बैंक लाइन में लगे वकीलों को पुलिस ने डंडों से पीटा, जिसके बाद गुस्साए वकीलों ने भी पुलिसवालों के साथ मारपीट की। एसबीआई मेन ब्रांच के बाहर वकील लाइन में लगे हुए थे, तभी लाइन तोड़ने पर पुलिसवालों ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए। वकीलों ने सिविल लाइंस थाने के बाहर जमकर हंगामा काटा।