यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में इस बार नोटा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे, इनमें उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी फोटो भी होगी। चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव में पहली बार नोटा का विकल्प भी मुहैया कराया है।