फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway New Rules: IRCTC से टिकट बुकिंग होगी मुश्किल! जल्दी से कर लीजिए ये काम

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 12 Jun 2025 10:47 AM IST

अगर आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो जान लीजिए 1 जुलाई के बाद तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको आधार वेरिफाइड OTP की आवश्यकता होगी. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने IRCTC अकाउंट में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड को अपडेट रखें, रेलवे द्वारा Aadhaar आधारित वेरिफिकेशन को अनिवार्य बनाए जाने के बाद अब बिना आधार लिंक के Tatkal टिकट बुकिंग करने में दिक्कत हो सकती है. आइए जानते हैं कि आप IRCTC अकाउंट में मोबाइल नंबर और आधार कैसे अपडेट कर सकते हैं. IRCTC की वेबसाइट पर जाएं. इसके अलावा, 15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से जुड़ा OTP भी लगेगा। इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों या फर्जी एजेंट्स की मनमानी पर रोक लगाना है।इसके बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें और "My Account" सेक्शन में जाएं. "Update Profile" विकल्प पर क्लिक करें. यहां आपको "Mobile Number" का ऑप्शन दिखेगा, जिसके बाद नया नंबर दर्ज करें और "Submit" पर क्लिक करें. OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका नंबर अपडेट हो जाएगा. रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. रेलवे ने बताया कि 1 जुलाई से अगर आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो Aadhaar से लिंक्ड यूजर्स को OTP के जरिए टिकट बुक करना होगा, जबकि 15 जुलाई के बाद से OTP बेस्ड टिकट बुकिंग को अनिवार्य कर दिया जाएगा.  तत्काल बुकिंग करने से पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाकर मास्टर लिस्ट भी बना लेना चाहिए. ऐसा करके तत्काल बुकिंग के समय आप पैसेंजर की डीटेल्स भरने से बच जाएंगे और आपका टिकट भरने का समय भी कम हो जाएगा. कई बार ऐसा देखा गया कि तत्काल टिकट शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में बिक जाते थे, क्योंकि दलाल और फर्जी एजेंट्स सॉफ्टवेयर या गलत तरीकों से टिकट बुक कर लेते थे। इससे आम यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें