समाजवादी पार्टी में चल रहे परिवार के झगड़े के बीच रविवार को समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले शिवपाल यादव के साथ सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के पार्टी दफ्तर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, यहां मुलायम सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव के सामने घुटने टेकते नजर आए। मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सबकुछ अखिलेश के पास है। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से ये भी कहा कि ‘आप तैयारी कर लीजिए, जिसे टिकट मिला है वो चुनाव लड़ेगा’। हालांकि दिल्ली रवाना होने से पहले मुलायम सिंह ने पार्टी दफ्तर के कमरों में ताला लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने समझौते की गुंजाइश पर बयान दिया कि जब कोई विवाद ही नहीं है तो समझौता कैसा।