प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के चंद नामचीन नेताओं को फिर से पीछे छोड़ दिया है। इस बार ये कमाल हुआ है टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द ईयर 2016 के लिए चल रहे रीडर्स च्वाइस पोल में। मोदी इस पोल में इस टाइटल के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से भी आगे निकल चुके हैं।