लोकसभा चुनाव 2019 मतगणना की तस्वीर साफ हो गई है। एक तरफ जहां एनडीए ने एक बार फिर 2014 वाली जीत को दोहराया है तो वहीं यूपीए को फिर इस चुनाव में मात खानी पड़ी है। लेकिन इसी बीच चुनावी माहौल के दबाव को हल्का-फुल्का बनाए रखने के लिए ट्विटर पर हैशटैग मोदी ट्रेंड करता दिख रहा है। जिसे लेकर देखिए ट्विटर यूजर्स ने किस तरीके के मीम्स बनाए हैं।