MCD चुनाव 2017 के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से जब टिकट बंटवारे पर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने मीडिया को समझाया कि रिश्तेदारों को टिकट देने और न देने का मतलब क्या होता है। मनोज तिवारी ने कहा कि स्टैंडिंग काउंसर और उनके रिश्तेदारों को टिकट नहीं दिए गए हैं जबकि, बीजेपी की लिस्ट दूसरी ही कहानी बता रही है।