राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की जीत का दावा किया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा के दौरान लालू ने मोदी और शाह की जोड़ी पर जमकर हमला बोला और कहा कि चुनाव नतीजों में गठबंधन को सवा तीन सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी। लालू ने वाराणसी में रुके विकास कार्यों के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया।