RGKAR के बाद कोलकाता लॉ कॉलेज का मामला गरमाया हुआ है कुकर्म की घिनौनी वारदात ने सबको हैरान कर रखा है। हर तरफ पीड़िTAA को न्याय दिलाने की मांग तेज है इस बीच एक नए खुलासे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। गार्ड रूम में 25 जून को 24 साल की स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं.अब टीएमसी इस मामले में चौतरफा घिर गई है. पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसके बाद उसके आरोपों को और मजबूती मिली है. वहीं पुलिस के हाथों कई अहम सबूत लगे हैं. उस इनहेलर का बिल और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गया है, जिसे आरोपियों ने पीड़ता के लिए पास की मेडिकल शॉप से खरीदा था।
दूसरी तरफ अपनी शिकायत में लॉ की छात्रा ने कहा था कि तबीयत बिगड़ने पर उसने इनहेलर का इस्तेमाल किया। उसने भागने की भी कोशिश की, लेकिन उसे दूसरे कमरे में खींच लिया गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।वारदात की रात जब कोलकाता दुष्कर्म पीड़िता को पैनिक अटैक आया और उसने अस्पताल ले चलने की गुहार लगाई तो आरोपियों ने राक्षसों से भी बदतर सलूक किया।
उन्होंने छात्रा की चिंता की वजह से इनहेलर नहीं दिया गया, बल्कि इसलिए दिया गया ताकि वह ठीक हो सके और उसके साथ कुकर्म की जा सके। सरकारी वकील ने कोलकाता की एक अदालत में यह दावा किया है। इससे पहले लॉ की छात्रा से कॉलेज के 31 वर्षीय पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा को मामले के मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 19 साल जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखोपाध्याय के रूप में पहचाने गए दो छात्र और एक सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है।आपको ये भी बता दे की पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के कपड़े लाल रंग का कुर्ता, हल्के भूरे रंग की छह जेब वाली पैंट और काले रंग का शॉर्ट्स जब्त कर लिया है। इसके अलावा, वारदात के समय इस्तेमाल की गई हॉकी स्टिक, जिससे पीड़िता के सिर पर हमला किया गया था, को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह हॉकी स्टिक अब पुलिस मुख्यालय में सबूत के तौर पर रखी गई है।