यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य की बदहाली के लिए बुआ और भतीजे को जिम्मेदार ठहराया है। हरदोई की एक जनसभा में मौर्य ने कहा कि बुआ और भतीजे की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया। केशव प्रसाद ने कहा कि जिन राज्यों में भी बीजेपी की सरकारें हैं, वहां विकास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।