दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय हर वक्त किसी न किसी वजह से चर्चा में बना ही रहता है। इस बार वजह हैं JNU कुलपति जिन्होंने JNU कैम्पस में आर्मी के जंगी टैंक को रखने की मांग की है। JNU के कुलपति एम जगदीश कुमार ने ये मांग केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह और आनंद प्रधान के सामने रखी। कुलपति का मानना है कि इससे युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ेगी।