यूपी वेस्ट में शराबबंदी को लेकर चल रहा महिलाओं का उग्र प्रदर्शन अब देसी-विदेशी शराब की दुकानों के बाद बियर शॉप तक पहुंच गया है। रविवार को कानपुर में महिलाओं ने एक बियर शॉप पर धावा बोला और वहां रखी सभी बोतलें तोड़ दीं। महिलाओं ने बियर शॉप में मौजूद लोगों और कर्मचारियों को पीटा भी। जब महिलाएं बियर की बोतलें तोड़ रही थीं तो कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाया और बियर की बोतलें लेकर चम्पत हो गए।