उत्तर प्रदेश के महासंग्राम में दूसरे दौर के लिए मतदान पूरे हो गए। ग्यारह जिलों की 67 सीटों के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान में सवा दो करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने 721 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में बटन दबाकर सुरक्षित कर दिया। बुधवार को हुए चुनाव में यूपी की 67 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुए। यूपी के दूसरे दौर के मतदान में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की साख भी दांव पर है। दूसरे दौर में कई इलाकों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। इनमें पुलिस के साथ सुरक्षाबलों की 800 कंपनियां भी तैनात की गई।