उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में चुनाव तैयारियों के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक में कमिश्नर इफ्तेखरुद्दीन ने आबकारी विभाग के अफसरों की जमकर फटकार लगाई। इससे पहले अधिकारियों पर चुनाव तैयारियों में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। कमिश्नर ने बैठक के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर समय पर कार्यवाही पूरी न की गई तो जवाबदेही अधिकारियों की होगी।