फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलियों और रोड शो पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, चुनावी अभियान के लिए जारी की नई गाइडलाइन

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 31 Jan 2022 06:42 PM IST

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले चुनावी अभियान के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। आयोग ने कोरोना के केस घटने के साथ ही कुछ छूट देनी भी शुरू कर दी हैं। आयोग ने फैसला किया है कि एक फरवरी से राजनीतिक दल या चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार खुली जगहों पर एक हजार लोगों या फिर जगह की क्षमता से 50 फीसदी लोगों को जुटाकर सार्वजनिक रैलियां कर सकते हैं। वहीं इनडोर बैठकों में 500 लोग शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आयोग ने उम्मीदवारों के घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के नियमों में भी छूट दी है। जिसके तहत सुरक्षाकर्मियों के अलावा अब 10 लोगों की जगह 20 लोग डोर-टू-डोर कैंपेन में शामिल हो सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें