फिरोजाबाद में पुलिस की अवैध वसूली के चक्कर में एक डीसीएम ने वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस को टक्कर मार दी । हादसे में दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद यात्रियों को बचाने की जगह वसूली करने वाले पुलिसकर्मी जीप लेकर रफूचक्कर हो गए। आसपास के लोगों ने आकर बस में फंसे 32 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया।