हमीरपुर में जिला प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान मनोहर लाल ने अधिकारियों को किसी भी विकास कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए साफ किया कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।