यूपी के इलाहाबाद में डिजिटल इंडिया मुहिम औंधे मुंह गिरती दिखी। मंगलवार को देश के सभी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रपति का भाषण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होना था लेकिन, इलाहाबाद में खराब इंटरनेट स्पीड की वजह से विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रपति का भाषण नहीं देख पाए।