राजधानी दिल्ली के दल्लूपुरा में एक बारसिंगा रास्ता भटककर पहुंच गया। दो बाइकसवार लोगों ने बारहसिंगा को सड़क किनारे देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। बारहसिंगा को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इक्ट्ठा हो गई। इस दौरान आसपास शोर-शराबे से परेशान बारहसिंगा झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा।