बुधवार को लखनऊ में सीएम योगी के काफिले के बीच में कुछ छात्र घुस जाते हैं और सीएम को काले झंडे दिखाते हैं। यूपी पुलिस चाहती तो पहले ही इसका पता लगा सकती थी और इस घटना को रोक सकती थी लेकिन, यूपी पुलिस इतनी तेज तर्रार कहां, उन्हें तो लोगों से वसूली करने ओर कमजोर की पिटाई करने से फुर्सत ही नहीं। ताजा घटना यूपी के बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा की है जहां पर डायल 100 पर तैनात पुलिसवाले ने टोलकर्मी की पिटाई कर दी।