बीजेपी सासंद संजीव बालियान ने यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजवादी पार्टी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि इस बार यूपी को एक साफ-सुथरी छवि वाला मुख्यमंत्री मिलेगा। सासंद संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री के सवाल को टालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला संसदीय दल करेगा।