आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बीजेपी नेता जवाहर सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाहर गरौठा विधानसभा से टिकट के दावेदार हैं। बीजेपी नेता पर आरोप है कि जिले के एरच कस्बे में किसानों की सभा के दौरान वो अपने समर्थकों के साथ हथियार लेकर पहुंचे थे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। चुनाव आयोग के पास इसकी शिकायत भी पहुंची । आयोग के निर्देश पर जवाहर को सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी नेता ने पुलिस पर गरौठा के सपा विधायक दीपनारायण सिंह के इशारे पर कार्रवाई का आरोप लगाया है।