भारतीय सेना को जानने,समझने के लिए दो दिन की प्रदर्शनी का आयोजन कानपुर में किया गया। इस मौके पर टैंक, रॉकेट लांचर सहित तमाम युद्ध के साजो-सामान प्रदर्शित किए गए। केंद्रीय विद्यालय कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल और जयपुरिया के स्टूडेंट भारतीय सेना की ताकत को देखकर गदगद हो गए। प्रदर्शनी का हिस्सा बनने पर सबने गर्व महसूस किया। सेना के जवानों ने गीत गाए और वाहवाही बटोरी।