हाई कोर्ट की पाबंदी के बावजूद ओडिशा के कालाहांडी में बड़ी संख्या में पशुओं की बलि दी गई। नवरात्रि के बाद छत्र विजय यात्रा के मौके पर स्थानीय देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और पुलिस की मौजूदगी में जानवरों की बलि दी गई। हालांकि प्रशासन अपनी नाकामी पर बोलने से बच रहा है, लेकिन साफ है पशु बलि के खिलाफ चला जागरूकता अभियान का कोई असर नहीं हुआ है।