इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने अपनी मांग को लेकर परिसर के अंदर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। छात्रों ने प्रवेश समिति को भंग करने की मांग करते हुए चेतावनी दी, अगर सात दिनों के भीतर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।