इलाहाबाद में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के ऑफिस पर युवाओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। इनका आरोप है कि पुलिस सिपाही की भर्ती में धांधली हुई है और कट ऑफ मेरिट से ज्यादा अंक होने के बावजूद उनका सेलेक्शन नहीं हुआ। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के रीजनल डायरेक्टर ने मामले की जांच कराने की बात कही है।