अखिलेश और राम गोपाल यादव के पार्टी से निष्कासित करने के बाद इनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। इटावा में अखिलेश और रामगोपाल के निष्कासन के विरोध में युवाओं ने बस स्टैंड तिराहे पर जाम लगाया और सामूहिक आत्मदाह की धमकी भी दी। कानपुर में समर्थकों ने कई चौराहे जाम कर दिये।