प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है। वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संस्कृति समारोह में पीएम ने राहुल गांधी की नकल उतारी और कहा कि कांग्रेस के युवा नेता अभी भाषण देना सीख रहे हैं, अगर नहीं बोलते तो भूकंप आ जाता। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर रुपये लेने का आरोप लगाया था।