परीक्षा पारिश्रमिक न मिलने से नाराज डीएवी पीजी कॉलेज के कर्मचारियों ने कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कुलपति दफ्तर का घेराव करते हुए कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और कामकाज भी ठप किया। कर्मचारियों की मांग है कि पहले पुराने एक्जाम की फीस अदा की जाए उसके बाद नए सत्र की परीक्षा के लिए ड्यूटी लगाई जाए। हंगामे के बाद प्रिंसिपल डॉक्टर एल.एन. वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान जल्दी ही किया जाएगा।