जींद में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन हादसा हो गया। ट्रेन ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार पटरियों को पार करते वक्त बीच में ही फंस गई। मामला जींद का है जहां मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते वक्त ट्रेन ने कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार सवार रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे कि उसी वक्त कार के पहिए पटरियों के बीच फंसकर अटक गए और तभी लाइन पर आ रही ट्रेन ने कार के परखच्चे उड़ा दिए।