राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर जाना और एक पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। 12वीं की छात्रा आस्था ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत करवाया और बताया कि किस तरह से हम अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान भी चलाया और कैंपस को साफ-सुथरा बनाकर अपने विद्यालय को प्लास्टिक कचरा मुक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने एक जागरुकता रैली निकाली, जिसे विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद कुमार बन्याल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में विद्यार्थियों ने लोगों को धरती को बचाने और प्रदूषण मुक्त करने के बारे में जागरूक किया।