फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एसडीएम पारस अग्रवाल ने किया मां चिंतपूर्णी मंदिर का निरीक्षण

दिवाली पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बुधवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने मंदिर स्टाफ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में आगामी दीपावली पर्व के दौरान मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंदिर न्यास की आगामी बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप देने तथा उसमें शामिल किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि पर्यटन विभाग के अंतर्गत 56.26 करोड़ रुपये की प्रशाद योजना के तहत मंदिर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को औपचारिक स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें