फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लोक निर्माण मंत्री कुटलैहड़ दौरे को लेकर बोला जुबानी हमला

Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 06:36 PM IST

राज्य की पूर्व सरकार में मंत्री रहे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने जिला स्तरीय तीन दिवसीय पीपलू मेले के प्रथम दिवस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कुटलैहड़ दौरे को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री का क्षेत्र में स्वागत किया, लेकिन उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि मंत्री ने अपने संबोधन में वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को लेकर कोई घोषणा नहीं की। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की अनेक सड़कें दो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में गंभीर रूप से क्षति ग्रस्त हुई हैं। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण और उन्नयन पर 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें