राकेश राणा बंगाणा ऊना -- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा का जन्मदिवस 10 अगस्त 2026 को सेवा, जनकल्याण सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समूर कला स्थित लता मंगेशकर केंद्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ साथ रक्तदान शिविर तथा प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा । कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका ने यह जानकारी दी।