फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: आंगनबाड़ी केंद्र चिल्ली में आयोजित हुई वीएचएसएनसी की बैठक, नशा मुक्ति और स्वच्छता पर लिया संकल्प

उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत  मुच्छाली गांव चिल्ली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार कोविलेज हेल्थ सैनिटेशन और न्यूट्रिशन कमेटी (वीएचएसएनसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान  अजय शर्मा ने की। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी, आशा वर्कर परवीन कुमारी सहित स्थानीय महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नशामुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य फोकस गर्मियों के मौसम में स्वच्छता के महत्व को लेकर रहा। उप प्रधान अजय शर्मा ने कहा कि इस मौसम में डायरिया, हैजा और टाइफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसे केवल साफ-सफाई और जागरुकता से रोका जा सकता है। उन्होंने नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर भी बल देते हुए युवाओं को इस बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। आशा वर्कर परवीन कुमारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी ने महिलाओं को स्वच्छ जल, संतुलित आहार, नियमित हाथ धोने की आदत और कचरा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। बैठक का समापन सामूहिक चर्चा और सहयोग की भावना के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें