थाना अंब के तहत पड़ते मुबारिकपुर में सोमवार सायं एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रविकांत (26) पुत्र वलविन्द्र कुमार, निवासी गांव मैदा माजरा, डाकघर प्रतापनगर, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे शव पड़ा देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास की शीशी, जिसमें कुछ गोलियां बची हुई थीं, और एक अन्य जहरीली कीटनाशक दवाई के दो पैकेट बरामद किए।सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।